फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   झूठा सपना दिखाकर युवाओं को छल रही है सरकार

झूठा सपना दिखाकर युवाओं को छल रही है सरकार

Mon, 26 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
झूठा सपना दिखाकर युवाओं को छल रही है सरकार
नगर के बाल निकेतन तिराहा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य जयशंकर गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्तमान राजनीति में समाजवाद की आवश्यकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहाकि संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। आज देश की बागडोर ऐसे झूठे और मूर्ख व्यक्ति के हाथों में है जो संसद के बाहर और संसद के भीतर भी झूठ बोलता है, और विपक्ष शून्य की मुद्रा में सुन रहा है। कहा कि इससे बड़ा देश का दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि जिसको इतिहास और अतीत की जानकारी नही वह विश्व पटल पर झूठा आंकड़ा रखकर अपनी पीठ थपथपा रहा है। जबकि देश गरीबी से जूझ रहा है, बेरोजगार रोजगार मांग रहे हैं और प्रधानमंत्री झूठा सपने दिखा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश को तारीफ करते हुए नसीहत दी कि वो समाजवादी विचारधाराओं से कार्यकर्ताओं को लैस करें, तभी समाजवाद जिंदा रहे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने भविष्य में समाजवादी चिंतन शिविर लगवाने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर कुद्दुस अंसारी, अल्ताफ अंसारी, योगेश तिवारी, नन्हकू राजभर, रामधनी यादव, रामहरि चौहान, रामधनी चौहान, संजय पांडे , अनिल मास्टर, विनीत कुशवाहा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, डाक बंगला में जिले के पत्रकारों ने पीसीआई सदस्य का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed