फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन माध्यमिक विद्यालयों पर होगी बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा

तीन माध्यमिक विद्यालयों पर होगी बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा

Wed, 03 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
तीन माध्यमिक विद्यालयों पर होगी बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा
मअब बीटीसी 2015 की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की तिथि प्रस्तावित है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जिले के राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कराई जाएंगी। परीक्षा में 1496 प्रशिक्षु शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक राजकीय सहित दो सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले में 89 बीटीसी कॉलेज हैं। बीटीसी सेमेस्टर की परीक्षा डायट या डायट से संबद्ध निजी कॉलेजों में होती थी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में व्यापक पैमाने पर खामियां पाई गई थी। व्यवस्था को पारदर्शी बनाए जाने के क्रम में स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने बीटीसी 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव के तहत जिन सरकारी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा, बड़ा कक्ष, पर्याप्त फर्नीचर, पंखे, शौचालय, मानव संसाधन हों, ऐेसे विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाना है। अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक राजकीय सहित दो सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची एससीईआरटी को भेज दिया है। 500 प्रशिक्षुओं पर एक परीक्षा केंद्र निर्धारित होगा। गौरतलब हो कि बीटीसी 2015 की सेमेस्टर परीक्षा 8 से 10 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कोट-
बीटीसी 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए एक राजकीय सहित दो सहायता प्राप्त कालेजों की सूची एससीईआरटी को भेज दी गई है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। -केसी भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed