{"_id":"5b843bb442c79246300f65fe","slug":"101535392692-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक प्रतिबंध का नहीं दिख रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक प्रतिबंध का नहीं दिख रहा असर
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन थैली की बिक्री पर पर प्रतिबंध का क्षेत्र में कोई असर नही दिख रहा है। सरकार के लाख प्रयासों और आदेश के बाद भी क्षेत्र में प्लास्टिक थैली की बिक्री जारी है।
प्रदेश की योगी सरकार ने पॉलिथीन को प्रतिबंधित कर दिया है लेकिन इसकी बिक्री में कोई कमी नही आ रही है। मुहम्दाबाद गोहना कस्बा अतरारी, खैराबाद करहां आदि बाजारों से खरीद कर लाई गई पॉलिथीन का प्रयोग कर सड़क के किनारे फेंक दी जाती है। इससे प्लास्टिक के कूड़े का ढेर दिखाई देता है। क्षेत्र के विभिन्न कस्बो व गांवो में प्लास्टिक प्रतिबंध के बावजूद भी दुकानदार खुलेआम बिक्री तथा प्रयोग कर रहे हैं। इससे पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो रहा है। प्रतिबंध का असर जरा भी गांव में नहीं दिखाई दे रहा है। जांच के नाम पर महज खानापूर्ति होने और बिक्री करने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाई न होने से आदेश बेअसर है। पूछे जाने पर एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि समय-समय पर छापेमारी व जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।