फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी जयबहादुर सिंह

पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी जयबहादुर सिंह

Fri, 10 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी जयबहादुर सिंह
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा तथा पूर्व सांसद जयबहादुर सिंह की पुण्यतिथि गुरुवार को कलेक्ट्रट परिसर स्थित प्रतिमा के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद जयबहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि जयबहादुर सिंह का पूरा जीवन संघर्षों में बीता। छात्र जीवन में पढ़ाई छोड़कर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। जिसमें उन्हें आठ साल की लंबी सजा हुई। जेल से छूटने के बाद वे कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल होकर स्वतंत्र भारत में प्रदेश स्तर पर किसानों को संगठित कर जमीदारी व्यवस्था के खिलाफ लंबा संघर्ष किया। 1967 के चुनाव में वह घोसी लोकसभा के सदस्य चुने गए। उनके जीवन के बहादुरी भरे कारनामे आज भी नौजवानों को प्रेरणा देते हैं। उन्होने कहा कि जिस आजादी एवं संपन्नता दिलाने के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। आज वह सभी चीजें दांव पर लगी हुई है। मौजूदा एनडीए सरकार की नीतियों के कारण आज देश का किसान सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। किसानों की न तो उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है और न तो उनके कर्जें ही मॉफ किए गए। कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्याएं बढ़ती जा रही है। पिछले चार सालों के शासन में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुनाव पूर्व जो भी वायदा किया उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद, विनोद कुमार राय, रामअवतार सिंह,रामकुमार भारती, हेसामुद्दीन, रामनरायन सिंह, सूर्यदेव पांडेय, मुख्तार शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed