{"_id":"5b5cbe384f1c1b05468b4b32","slug":"101532804664-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के सर्वे का किया विरोध,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के सर्वे का किया विरोध,
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नगर चेयरमैन नौशाद अहमद अंसारी ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहें मकानों के सर्वे का विरोध करते हुए नगर पालिका चेयरमैन पर कई तरह के आरोप लगाए। कहा कि जरूरत पड़ी तो चेयरमैन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
नौशाद ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार बुनकरों के पासबुक को खत्म करने की साजिश रच रही है, इससे बुनकर परेशान तो हैं ही इसीबीच नगर पालिका भी बुनकरों पर हाउस टैक्स बढ़ने की कवायद कर रही। नौशाद ने जारी बयान में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी पर नगर की गरीब जनता और विशेषकर बुनकरों पर जुल्म ढाने का आरोप लगाया। कहा वार्ड नंबर 38 मिर्जा हादीपुरा क्षेत्र में हाउस टैक्स का सर्वे किया गया। नगर पालिका हाऊस टैक्स पांच गुना करने की साजिश रच रही है। कहा इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।