फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धोखाधड़ी के आरोपी के विरूद्घ कार्रवाई को लेकर लगाई गुहार

धोखाधड़ी के आरोपी के विरूद्घ कार्रवाई को लेकर लगाई गुहार

Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी के विरूद्घ कार्रवाई को लेकर लगाई गुहार
मऊ। धोखाधड़ी कर हजारों निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार कंपनी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित ने शनिवार को एएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने शाम बताया कि पुलिस से उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं। ऐसे में वह कार्रवाई के लिए सीएम से मिलने लखनऊ जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक और निदेशक ने हजारों लोगों के करोड़ों रुपये का निवेश कराया और बाद में रुपये लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी निवेशकों को अक्तूबर 2017 में हुई। इसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हई। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद 15 नवंबर 2017 को मुकदमा तब दर्ज हुआ जब कोपागंज निवासी हृदयनाराण राय ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के आईजीआएस पोर्टल पर की। मुकदमा दर्ज होने के कई महीने के बाद भी पुलिस ने अब तक कंपनी के संचालक अथवा निदेशकों को नहीं पकड़, जो पुलिस की शिथिलता दर्शाती है। शनिवार को हृदयनाराण राय ने अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव से मिलकर गुहार लगाई और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed