फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ता

भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ता

Mon, 21 May 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ता
मऊ। जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के तमाम दावों के बावजूद शहर में तीन से पांच घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। इससे परेशान लोगों का कहना है कि अभी मई माह में यह हाल है तो जून माह में किस हद तक कटौती की जाएगी। जबकि अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण कटौती हो रही है, जल्द ही उपभोक्ताओं को इससे निजात मिल जाएगी और उन्हें 20 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से नगर में तीन से पांच घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। रमजान जैसे अवसर नगर के रोजेदारों का हाल बेहाल हो रहा है। कहीं सुबह और कहीं शाम के समय दो से तीन घंटे तक असमय बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों का कहना है कि जिले में कहीं भी रोस्टिंग नहीं की जा रही है। वहीं बार-बार अघोषित कटौती को लेकर जब उपभोक्ताओं द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करते हैं तो उनके द्वारा जिन इलाकों में कटौती हो रही है, वहां तकनीकी समस्या को कारण बताया जाता है। अधिशासी अभियंता रवि प्रताप ने कहा कि अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। हालांकि गर्मी बढ़ने पर ओवरहीटिंग के चलते खराबी आने पर कुछ जगहों पर मरम्मत कार्य के लिए कुछ देर के लिए सप्लाई बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन

बिजली जाने से परेशान रोजेदार
मऊ। बिजली कटौती के चलते आम उपभोक्ताओं के साथ रमजान माह में रोजेदारों को गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। विद्युत आपूर्ति के समय अघोषित कटौती से रोजेदारों में आक्रोश व्याप्त है। नगर के अब्दुल रशीद, मुहम्मद असलम, गुड्डू मलिक आदि ने रोस्टर के अनुरुप विद्युत आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजेदारों और दुकानदारों में आक्रोश
कोपागंज। टड़ियाव विद्युत सब स्टेशन से जुड़े नगर पंचायत कोपागंज व अन्य क्षेत्रों की बदहाल आपूर्ति को लेकर जहाँ अन्य नागरिक परेशान हैं वहीं रोजेदारों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। कस्बे के रोजेदारों ने आरोप लगाया कि समस्या सब स्टेशन पर तैनात जेई द्वारा जानबूझ कर फाल्ट के नाम पर कटौती करा कर उत्पन्न की जा रही हैं। रमजान के इस पवित्र महीने में भी जबरदस्त कटौती प्रतिदिन लोकल फाल्ट बनाने के नाम पर की जा रही है। रोजेदारों ने थाना प्रांगण में दिनों हुई शांति कमेटी की बैठक में मुद्दा उठाया था। इसके बावजूद रोजे के समय में 5 से 6 घण्टे ही आपूर्ति होती है। इससे रोजेदारों के साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। रोजेदार गुफरान मोहम्मद अरशद कमाल जावेद नुरुल इस्लाम मजीद इश्तेयाक गुड्डु आदि ने आरोप लगाया कि सब स्टेशन पर तैनात जेई द्वारा जानबूझ कर लोकल फाल्ट बनवाने के नाम पर प्रतिदिन दिन के समय बिना किसी सूचना के आपूर्ति बंद कर दिया जाता है। यदि समस्या का निवारण नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर बाध्य होेंगे। अधिशासी अभियंता राम सिंह का कहना है कि फाल्ट आने पर शट डाउन दिया जाता है। बाकी शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति दी जा रही है। सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed