{"_id":"5aa418f04f1c1bc0078b47c6","slug":"101520703728-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंपति को जहर खुरानी का शिकार करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंपति को जहर खुरानी का शिकार करने वाला गिरफ्तार
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। वृद्घ दंपत्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें लूटने के बाद दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास फेंककर फरार हुए जहर खुरानी गिरोह के एक सदस्य को कोतवाली और स्वाट टीम ने शनिवार को पकड़ा। इस दौरान आरोपी के दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी की जहर खुरानी के शिकार दंपति ने शिनाख्त की।
सीओ नगर राजकुमार ने पुलिस की इस उपलब्धि का खुलासा कोतवाली में प्रेसवार्ता में की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हनुमान निषाद मूलरुप से आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभू पुर गहजी का निवासी है। जबकि घटना को अंजाम देने के दौरान उसके साथ राम अवतार पुत्र भोरिक और पंकज पुत्र महेंद्र मौजूद थे। जो पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार फरार दोनों आरोपी आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हेतुगंज बाजार के निवासी है। सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि हनुमान के पास से घटना में प्रयोग की गई मारूति 800 कार भी बरामद की गई। घटना के शिकार शिवकुमार राय अपनी पत्नी के संग 12 फरवरी को मऊ मुख्यालय से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह स्थित अपने घर जा रहे थे। फतिमा तिराहे पर दोनों बस के इंतजार में थे, तभी जहरखुरानों की निगाह वृद्घ दंपति पर पड़ी। इस दौरान पंकज और रामअवतार ने दंपति को बहला फुसलाकर अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हे चाय पिलाया। इस दौरान दोनों बेहोश हो गए तो उन्हे लूटकर दोहरीघाट नई बाजार के पास सुनसान स्थान पर सड़क के किनारे उतार कर फरार हो गए। सीओ नगर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नेटवर्क काफी लंबा है। इनके गिरोह की जानकारी की जा रही है।