फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जयंती पर सुहेलदेव को दी श्रद्धांजलि

जयंती पर सुहेलदेव को दी श्रद्धांजलि

Wed, 24 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर सुहेलदेव को दी श्रद्धांजलि
विकासखंड के मुहम्मदपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने सुहेलदेव राजभर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रामविलास चौहान ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाना राजभर समाज के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने राजभर समाज को आगाह किया कि समाज को अपने पूर्व के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। राजभर समाज से कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अधिक से अधिक जुड़े।ं राजभर समाज का कल्याण सिर्फ भाजपा में ही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुग्गन राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने गरीब एवं निचले तबके के लिए संघर्ष करते हुए देश में राज किया। गरीबों एवं निचले तबके के लिए वे पूरे देश के लिए एक मिसाल बने। कार्यक्रम को पूर्व प्रधान रामायन राजभर, योगेंद्र राजभर आदि ने भी संबोधित किया। विजयी राजभर ने अपनी लोकगीत के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव के जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन ओमप्रकाश राजभर ने किया। इस मौके पर गुड्डु राजभर, मुन्ना राजभर, लालमुनी राजभर, योगेन्द्र राजभर, लालबहादुर राजभर, ओमप्रकाश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed