{"_id":"5a2825c54f1c1b96698b7839","slug":"101512580549-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ तड़ियांव पर डंप पड़ा है धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ तड़ियांव पर डंप पड़ा है धान
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। क्षेत्र के तड़ियांव स्थित पीसीएफ केंद्र पर धान खरीद न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
सरकारी एजेंसियों के उदासीन रवैए से आढ़तियों की चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पोने दाम में खरीद रहे हैं। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी खानापूर्ति कर इतिश्री कर ले रहे हैं।शासन की तरफ से किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए तड़ियांव स्थित पीसीएफ का धान खरीद केंद्र खोला गया है। किसानों से खरीदे गए धान का उठान न होने से धान खरीद ठप है। रबी बुआई, सिंचाई कार्य चल रहा है। ऐसे में पैसे की सख्त जरूरत है। लेकिन धान खरीद बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा गोदाम भरा होने की बात कहकर धान बेचने आने वाले किसान को बैरंग लौटा दिया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान सुरेंद्र राय, जनार्दन राय, रत्नेश, सिंटू, गुलाब, हरिश्चंद, मनोज कुमार, शिव बचन का कहना है कि धान खरीद योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा गोदाम भरा होने की बात कहकर धान खरीद करने से मना कर दिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी लापरवाह क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस बाबत जिला विपरण अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि ख़रीदा गया धान हटवाकर गोदाम खाली करा दिया गया है।अब किसान अपना धान ले जाकर बेच सकते हैं। किसानों को किसी भी तरह की दिक्क़ते नहीं होगी।