फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने हटाया अतिक्रमण

एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने हटाया अतिक्रमण

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

कुसुम्हां/सूरजपुर (मऊ)। शासन की मंशा के अनुरूप बुधवार को जिले में जिला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने घोसी तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया गया।
एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बुधवार को घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में गोठा से लेकर दोहरीघाट के बीच जेसीबी से अतिक्रमण हटवाई। टीम ने दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा गांव निवासी काशधीर राय मौजा में खलिहान की जमीन पर हुए कब्जे को हटाया गया। इस जमीन पर लालता पुत्र रामधनी, सुबाष पुत्र घंटी, अलगू पुत्र मलहू द्वारा कब्जा किया गया था। एसडीएम घोसी से इन लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए 20 दिन का समय मांगा। इसी क्रम में ग्राम सभा गोंठा के सोसाइटी के बगल में 34 कडी ग्रामसभा की जमीन पर अशोक पुत्र शिवचंदर और देवेंद्र पुत्र शिवलाल द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने खाली करवाया था। इस पर दुबारा दीवार जोड़े जाने पर एसडीएम घोसी ने कब्जेदार को फटकारा। साथ ही अवैध निर्माण को हटाया गया।
विज्ञापन

अतिक्रण हटाए जाने के बाद उप जिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा लोगों को चेतावनी दी, कि यदि पुन: किसी ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया, तो उसके विरूद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में खुद से ही कब्जा हटा लें तो बेहतर होगा। टीम में एसडीएम के अलावा तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई वीरेंद्र पासवान, थानाध्यक्ष दोहरीघाट राजेश प्रसाद यादव, कानून गो अशोक सिंह प्रधान प्रतिनिधि रामजन्म गुप्त आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed