फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लो बोल्टेज की समस्या से हलाकान हैं गांववासी

लो बोल्टेज की समस्या से हलाकान हैं गांववासी

Mon, 07 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
लो बोल्टेज की समस्या से हलाकान हैं गांववासी
पिपरीडीह। परददां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में लो बोल्टेज से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली रहते हुए भी लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे जहां खेती किसानी पर असर पड़ रहा है। वहीं गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। विद्युत उपकेंद्र ताजोपुर से कहिनौर गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र में आए तकनीकी खामी आने से महीनों से लो बोल्टेज से बिजली संकट गहराता ही जा रहा है। रात के समय बिजली रहने पर भी गांव में अंधेरा पसरा रहता है। गर्मी व उमस से परेशान लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। लो बोल्टेज से नलकूप का स्टार्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण जल जा रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी मामले को लटका दिया जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत पवन तिवारी का कहना है कि समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed