फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पवनी गांव में तीन दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति

पवनी गांव में तीन दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति

Mon, 07 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पवनी गांव में तीन दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति
मझवारा।क्षेत्र के पवनी गांव में तीन दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। बिजली गुल रहने से जहां भीषण गर्मी और उमस से एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है। वहीं कृषि कार्य पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराया, लेकिन अभी तक जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पवनी गांव में लगे ट्रांसफार्मर फुंकने के तीन दिन बाद भी न बदले जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कई दिनों से बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। परेशान लोग अब धरना प्रदर्शन करने को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान सुशील कुमार,अभिषेक यादव, सच्चिदानंद पांडेय,रैनभान पांडेय, अमरजीत यादव का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से हम लोग तंग आ चुके हैं। बिजली गुल रहने से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से छात्र पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे हैं। खेती किसानी पर भी असर पड़ रहा है।फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया बावजूद वह आज कल कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प होगा। इस बाबत बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी एसपी मिश्र का कहना है कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अवर अभियंता को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed