{"_id":"59650f8d4f1c1be5308b4665","slug":"101499795341-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आतंकी घटना अधिवक्ताओं ने घोर निंदा किया। साथ ही इस घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आतंकी घटना की घोर निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अध्यक्षता विजय बहादुर पांडेय और संचालन महामंत्री सत्येंद्रनाथ राय ने किया। अजय कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, दारोगा सिंह, राकेश मिश्रा, अमरनाथ सिंह, हरिनंद चौहान, अश्वनी सिंह, जेएन द्विवेदी, अरविंद तिवारी, राजेंद्र राय, दिनेश सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे। उधर तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर आतंकवादी घटना की निंदा किया तथा दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। अध्यक्षता बद्रीनाथ सिंह और संचालन मंत्री बालमुकुंद सिंह ने किया। अजीत लाल श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, सुभाष सिंह, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।