{"_id":"60b7beed8ebc3ee47e61fc09","slug":"1013-91-lakh-pending-dues-of-1200-farmers-mau-news-vns5926942182","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 किसानों का बकाया चल रहा 1013.91 लाख:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 किसानों का बकाया चल रहा 1013.91 लाख:
विज्ञापन
मऊ जिले में हो रही गेहूं खरीद योजना के तहत जिले के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों से किसानों से खरीदे गए फसल का शत प्रतिशत भुगतान नहीं हो सका है। इससे किसानों को आर्थिक तंगी में जीवन यापन करना पड़ रहा है। जिले में 49 क्रय केंद्रों से 5031 किसानों से 20760 एमटी खरीद हुई है। अब तक 76 प्रतिशत किसानों का ही भुगतान हो सका है। यानि लगभग एक हजार किसानों का 1069 लाख रुपया बकाया चल रहा है। परेशान किसान क्रय केंद्रों से लेकर बैंकों तक का चक्कर काटने को विवश हैं।
जिले में किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए गेहूं खरीद योजना शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीदारी करने की जिम्मेदारी खाद्य विभाग, पीसीएफ, एफसीआई, मंडी परिषद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 49 क्रय केंद्रों से 5031 किसानों से 20760 एमटी खरीद हुई है। अब तक 76 प्रतिशत किसानों का ही भुगतान हो सका है। यानि लगभग एक हजार किसानों का 1069 लाख रुपया बकाया चल रहा है। खरीफ सीजन में धान की नर्सरी तथा धान की बुआई का समय चल रहा है।
किसानों का बकाया का भुगतान न होने से खेती किसानी पर विपरीत असर पड़ रहा है। लाखों का मालिक होते हुए किसानों को कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी संबंधित एजेंसियों की तरफ से बकाए का भुगतान करने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। इस संबंध में मधुबन तहसील क्षेत्र के रामजन्म प्रसाद, सूर्यप्रताप सिंह, जवाहर प्रसाद, श्रीकांत का कहना था कि शासन की तरफ से गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर भुगतान करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन हफ्तों बाद भी संबंधित एजेंसियों की तरफ से बकाए का भुगतान करने में आनाकानी कर रही हैं। बकाए भुगतान के मामले में जांच कराया जाए।
विज्ञापन
इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि लगभग 76 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। संबंधित क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को किसानें के बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा मेें गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।