फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 thousand per month to be given to salon operators and artisans

सैलून संचालकों और कारीगरों को प्रति माह दिया जाए 10 हजार

Mon, 25 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
10 thousand per month to be given to salon operators and artisans
घोसी। राष्ट्रीय नाईमहासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान संरक्षक राजमणि शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के प्रधान संरक्षक राजमणि शर्मा ने कहा कि लाकडाउन के चलते दो माह से अधिक समय से नाई समाज के कामगारों का काम धंधा बंद होने से घोर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।परिवार के सामने भूखमरी की स्थिति आ गई है। प्रशासन की तरफ से रोस्टर के हिसाब से दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन अभी तक सैलूनों को खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

लगातार दुकानें बंद रहने से परिवार का खर्च चलाना तो दूर कारीगरों को अपना खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। अभी तक एक पाई की सहायता नहीं मिली है। आर्थिक तंगी से जुझरहे नाई समाज के कारीगरों को प्रतिमाह रु 10हजार रुपया की सहायता दिया जाए।साथ ही कारोबार संचालन की अनुमति प्रदान किया जाए।जिससे नाई समाज की आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सके। कहा कि इसके पूर्व भी कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन मामले पर विचार नहीं किया जा सका है। सैलून संचालकों तथा कारीगरों की समस्या को ध्यान में रखते केश कलाकार, संचालकों, फुटपाथी तथा गांवों में दाढ़ी बाल बनाने वाले कारीगरों की समस्या का समाधान किया जाए। इस अवसर पर अरविंद कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed