फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10% of the vaccination target achieved in the city; 90% of the target met in Dohrighat.

Mau News: शहर में लक्ष्य के सापेक्ष 10 फीसदी टीकाकरण, दोहरीघाट में 90 फीसदी लक्ष्य पूरा

Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
10% of the vaccination target achieved in the city; 90% of the target met in Dohrighat.
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इससे बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 14-15 वर्ष की बेटियों को महंगी एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क लगा रहा है, मगर जागरूकता की कमी और भ्रांतियां लोगों को डरा रही हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि बीते चार माह में शहर में महज 342 (10 फीसदी) किशोरियों का टीकाकरण हो सका है। लक्ष्य 3385 का है। वहीं दोहरीघाट ब्लॉक में 2290 के सापेक्ष 2046 (करीब 90 प्रतिशत) किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में अफवाहों के बाद भी टीकाकरण होने से जिला पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। वहीं शहर में भ्रांतियों के कारण लोग बेटियों का टीका लगवाने से हिचक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के नोडल और एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। विभाग ने इस उम्र की 26 हजार 994 किशोरियों को चिह्नित किया है।
इसमें शहर की 3385 किशोरियां हैं। लेकिन बीते मार्च से अब तक महज 342 किशोरियों का ही टीकाकरण किया जा सका है। इसमें भी विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
दोहरीघाट ब्लॉक में 2290 किशोरियों में से 2046 किशोरियों का टीकाकरण लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। इस माह के आखिरी सप्ताह तक बची किशोरियों का टीकाकरण कर दिया जाएगा।
बताया कि शहरी क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर विभाग को उम्मीद थी, लेकिन किशोरियों के अभिभावकों में इसको लेकर अलग-अलग भ्रांतियां हैं। इसके चलते बुधवार और शनिवार को लाख प्रयास के बाद भी यह आंकड़ा बेहद सुस्त गति से चल रहा है।
ग्रामीण इलाकों की बात करें तो कोपागंज ब्लॉक में 3507 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1259, बढ़राव ब्लॉक में 2316 के सापेक्ष 1335, घोसी में 2400 के सापेक्ष 971, फतेहपुर मंडाव में 2576 के सापेक्ष 1368 और रतनपुरा ब्लॉक में 2255 के सापेक्ष 571 और परदहां ब्लॉक में 1837 के सापेक्ष 554 और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में 3229 के सापेक्ष 1098 और रानीपुर ब्लॉक में 2760 के सापेक्ष 1689 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
00000000000000000000
42 फीसदी टीकाकरण होने के चलते जिला पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर
मऊ। एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में शहर में टीकाकरण की गति बढ़े तो जिला इस मामले में नंबर वन बन सकता है। वर्तमान में लक्ष्य के सापेक्ष 42 फीसदी टीकाकरण होने के चलते जिला पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। इससे आगे नंबर दो पर आंबेडकर नगर है, जहां लक्ष्य का 44 फीसदी, जबकि नंबर वन पर हाथरस है, जहां लक्ष्य का 56 फीसदी टीकाकरण पूरा हुआ है।

बुधवार, शनिवार को विशेष, तो हर दिन 11 अस्पतालों पर होता है टीकाकरण
नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार और शनिवार को 156 से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाता है। इसके अलावा हर रविवार को 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेला में भी इसका आयोजन होता है। इसके अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण नियमित हो रहा है।
-------- कोट
कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए सबसे बेहतर तरीका समय से टीकाकरण है। एचपीवी वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। अभिभावक अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए उन्हें यह टीका जरूर लगवाएं। जागरूक बनें और बेटियों को सुरक्षित करें। - डॉ. कंचन, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला जिला अस्पताल


चिकित्सकों के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर पांचवां सबसे आम कैंसर है। पूरे विश्व के एक तिहाई मरीज भारत में हैं। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में इसका खतरा बढ़ता जाता है। इसको देखते हुए सरकार की तरफ से महिलाओं में कैंसर के चलते होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा संख्या सर्वाइकल कैंसर की है। टीकाकरण इसके रोकथाम का सबसे बेहतर विकल्प है। -ज्योति सिंह, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article