फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 couples agreed to live together after forgetting their differences, 44,379 cases resolved

Mau News: मतभेद को भुलाकर 10 जोड़े साथ रहने के लिए राजी, 44,379 मामलों का समाधान

Sat, 14 Dec 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
10 couples agreed to live together after forgetting their differences, 44,379 cases resolved
जिला जज सुनील कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसमें 44,379 मामलों का निस्तारण किया गया। साथ ही 6,40,09,145 रुपये का समझौता राशि जमा कराई गई। वहीं 10 जोड़े मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हुए। वहीं 58,26,540 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ने किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व काउंसलर हुमा रिजवी और पक्षकारों के अधिवक्ताओं के प्रयास से 10 जोड़े मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए राजी हुए। इससे 20 परिवारों की खुशियां लौट आई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रिजवानुल हक ने 42 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। इसमें भरण पोषण से संबंधित 22 मामले, विवाह विच्छेद व विदाई के 20 मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा प्राधिकरण के सचिव बाकर शमीम रिजवी ने बताया कि जिला जज ने दो मामलों, अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम अशोक कुमार ने भी दो मामलों, विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी हरेंद्र प्रसाद ने पांच मामले, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राजबीर सिंह नेे 22 मामलों का निस्तारण करते हुए 11500 रुपये अर्थदंड जमा कराया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट एक जर्नादन प्रसाद यादव ने तीन, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी दो, राजीव कुमार वत्स ने 130, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने 3832 मामलों का निस्तारण करते हुए 6,77,100 रुपये अर्थदंड जमा कराया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन नसेहा वसीम ने 109, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने 96, सिविल जज प्रियंका शर्मा ने 37, न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल ने 156, सिविल जज महिमा सिंह ने 3, सिविल जज प्रियंका आजाद ने 13, सिविल जज ममता यादव ने 3, सिविल जज सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी 2 ने एक और विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 63, अच्छेलाल गुप्ता ने 03 मामलों का निस्तारण किया।

इस दौरान विभिन्न बैंकों और बीएसएनएल के 771 मामलों का निस्तारण करते 3,75,14,463 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व के 38,005 मामले, श्रम विभाग एवं मनरेगा के 130, नगर पालिका के 174, विद्युत के 262 व स्वास्थ्य विभाग के 502 मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed