{"_id":"6988cf90efeeb18a0a05c0fc","slug":"10-committees-will-be-opened-at-the-nyaya-panchayat-level-in-four-blocks-mau-news-c-295-1-svns1028-140553-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार ब्लॉकों में न्याय पंचायत स्तर पर खुलेंगी 10 समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार ब्लॉकों में न्याय पंचायत स्तर पर खुलेंगी 10 समितियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले के चार ब्लाॅक में न्याय पंचायत स्तर पर साधन सहकारी समितियों के खुलने से किसानों को उर्वरक के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
चार ब्लॉकों में नई साधन सहकारी समितियों का गठन किया गया है। विभाग की तरफ से जमीन चिह्नित करने का कार्य पूरा हो चुका है। गोदाम बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
जिले में नौ ब्लॉकों में 92 समितियों का संचालन किया जाता है। शासन की तरफ से चार ब्लॉकों के न्याय पंचायत स्तर पर 10 समितियों का गठन किया गया है। शासन की तरफ से कोपागंज ब्लॉक के लाड़नपुर, चौबेपुर, महुआर बसगितिया और कोपागंज बाजार न्याय पंचायत में समिति का गठन किया गया है। वहीं रानीपुर ब्लॉक के चैनपुर, मंडूसरा, मिर्जापुर, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाॅक के सहुआरी, देवसीपुर के साथ ही घोसी ब्लाॅक के कलाफनुपर न्याय पंचायत में समिति का गठन किया गया है। इन न्याय पंचायतों में समिति के गठन होने से दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा। उर्वरक लेने के लिए किसानों को दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। किसानों को उर्वरक और कीटनाशक पास की समिति से मिल जाएगी। िभाग का कहना है कि जल्द ही समिति के लिए गोदाम का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।