फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 accidents in one year on the road which was being built for two years, one dead, 16 injured

Mau News: दो साल से बन रही सड़क पर एक साल में 10 हादसे, एक की मौत, 16 घायल

Tue, 06 Aug 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
10 accidents in one year on the road which was being built for two years, one dead, 16 injured
स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से बलिया के भीमपुरा जाने वाली नौ किलोमीटर सड़क पर लोग दो साल से जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ में फिसलकर 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। लेकिन विभाग धीमी गति से काम करता रहा। रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग बीते 10 साल से बदहाल है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की मांग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीकी से नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए 2022 की शुरुआत में इसके लिए बजट स्वीकृत हुआ। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के एक साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बीते छह माह से एफडीआर तकनीकी से बन रही सड़कों के लिए लोकसभा चुनाव के चलते बजट रोक दिया गया था। चुनाव बीतने पर बजट जारी हुआ है। ये सड़क मऊ और बलिया जिले को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। मऊ और बलिया जिले के 50 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। सड़क की स्थिति ये है कि सामान्य दिनों में धूल मिट्टी और बारिश के समय एक एक फीट तक जमा कीचड़ राहगीरों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। आए दिन बाइक सवार गड्ढों में और कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे हैं। कई बार तो ऑटो और ई-रिक्शा भी पलटने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

केस एक
4 अगस्त 2024 को दोपहर में रतनपुरा भीमपुरा मार्ग पर भुड़सुरी गांव में सड़क पर बने गड्ढों में बाइक उछलने से बड़ा हादसा हो गया। भैंस चरा रहे भुड़सुरी गांव निवासी रामचंद्र यादव (60) को बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चालक भी घायल हो गया था, लेकिन लोगों का आता देख बाइक लेकर वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
अगस्त 2023 में रतनपुरा बाजार में भीमपुरा मोड़ पर सवारियों से भरा ई-रिक्शा कीचड़ में पलट गया था। इसमें चालक सहित पांच लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ई-रिक्शा उठाकर लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया था।



लोकसभा चुनाव के चलते बजट नहीं मिलने से काम रुका हुआ था। अब बजट जारी हुआ है कई सड़कों पर काम शुरू हो गया है। रतनपुरा भीमपुरा मार्ग पर भी काम चल रहा था। लेकिन बारिश के चलते काम रोकना पड़ गया था। अक्तूबर माह तक इस सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा। -मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed