फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1 million 28 lakh bales of wheat

गेहूं का एक करोड़ 28 लाख बकाया

Wed, 29 May 2019 10:36 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 29 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 million 28 lakh bales of wheat
wheat - फोटो : अमर उजाला
शासन की गेहूं खरीद योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। गेहूं बेचने के महीनों बाद भी भुगतान नहीं किया जा सका है। जबकि 72 घंटे के अंदर राशि किसानों को खाते में भेजने का प्रावधान है। एजेंसियों पर ऐसे 143 किसान हैं जिनका एक करोड़ 28 लाख का बकाया चल रहा है। ऐसे में किसान पैसे के लिए क्रय केंद्र से लेकर अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे। किसानों को अधिक ब्याज पर कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान किसानों ने आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन की तरफ से गेहूं खरीद योजना शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 73 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं।  किसानों को तीन दिनों के अंदर भुगतान किए जाने का नियम है लेकिन बावजूद इसके किसानों का गेहूं खरीद करने के महीनों बाद भी बकाया धनराशि उनके खातों में नहीं भेजी जा रही है। बकाया  भुगतान के लिए परेशान किसान क्रय केंद्रों से लेकर अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन


पीसीएफ एजेंसी पर किसानों का 128 लाख का बकाया चल रहा है। बकाया पैसे का भुगतान न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।  धान की नर्सरी डालने, शादी विवाह और अन्य कामों के लिए किसानों को अधिक ब्याज पर कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश तिवारी का कहना है कि एजेंसियों के प्रबंधकों से विवरण मांगा गया है।  एक हफ्ते के अंदर ही किसानों के खाते में बकाया धनराशि भेज दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed