फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1.44 lakh including the revolver in mau

रिवाल्वर सहित 1.44 लाख की चोरी

Tue, 12 Dec 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / मऊ
अमर उजाला ब्यूरो / मऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
1.44 lakh including the revolver in mau
चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी और बिखरा सामान।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ले में स्थित एक ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पूरा मकान खंगाल डाला। चोर एक सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखी रिवाल्वर और लगभग एक लाख 44 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। गृहस्वामी अपने छोटे भाई की शादी में भाग लेने के लिए दिल्ली गया था। घटना नौ दिसंबर की रात की है। परिवार के लोग मंगलवार को घर लौटे तो उनको घटना की पूरी जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डाग स्क्वाड की मदद से चोरी का सुराग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन



ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह का मकान शहर के भीटी में है। अजीत सिंह के छोटे भाई सुनील कुमार की शादी दस दिसंबर को दिल्ली में हुई। अजीत का पूरा परिवार शादी के सिलसिले में नौ दिसंबर को ही दिल्ली चला गया। भीटी वाले मकान में ताला बंद था। इधर चोर उनके मकान के मुख्य गेट पर बंद ताला तोड़ कर उसके अंदर घुस गए। चोरों ने मकान के अंदर के सारी आलमारियों और दीवान तक को खंगाला डाला।
विज्ञापन


एक आलमारी का ताला तोड़ने में सफल हो गए चोरों ने एक रिवाल्वर और अलग अलग स्थानों पर रखे गए एक लाख 44 हजार रुपये नगद चुरा लिया। चोरों ने आलमारियों और बक्सों में रखे गए सारे कपड़े और कीमती सामानों को कमरों में बिखेर डाला। जिस सेफ में ज्वैलरी रखी हुई थी ,उसका ताला तोड़ पाने में चोर सफल नहीं हो पाए थे। मकान मालिक अजीत सिंह पूरे परिवार के साथ मंगलवार की दोपहर में घर पहुंचे तो उन्हें घटना के बाबत पूरी जानकारी हुई। सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed