{"_id":"6113fc6b8ebc3e7514346c00","slug":"1-342-children-of-navodaya-vidyalaya-left-the-entrance-exam-mau-news-vns6055677171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की 1,342 बच्चों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की 1,342 बच्चों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए बुधवार को जिले के 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों व उनको लेकर आए अभिभावकों की भीड़ लगी रही। नवोदय विद्यालय की 80 सीटों के लिए 3,949 बच्चे पंजीकृत थे, जबकि 2,607 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। अन्य 1,342 बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर नवोदय विद्यालय से दो पर्यवेक्षकों के अलावा जिला प्रशासन की तरफ से भी एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। दो सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे रहे थे।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा बुधवार को सुबह 11.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, बाबा थानीदास इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज सहित 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए पंजीकृत 3,949 बच्चों की तुलना में 2,607 ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय से दो-दो पर्यवेक्षक तथा जिला प्रशासन की तरफ से एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। नवोदय विद्यालय की तरफ से गठित दो सचल दस्ते भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों व उनको लेकर आए अभिभावकों की भीड़ लगी रही। परीक्षा कक्ष से निकलकर बच्चे उत्साहित नजर आए। आपस में प्रश्नों के बारे में एक दूसरे से चर्चा करते नजर आए। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मुख्तार आलम ने बताया कि 80 सीटों के लिए 3,949 बच्चे पंजीकृत थे। परीक्षा में 2,607 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।