{"_id":"5d51b7358ebc3e6c9c26c34b","slug":"1-20-lakhs-withdrawn-from-sbi-account-holder-account-mau-news-vns4780838187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई खाताधारक के खाते से निकाल लिए 1.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई खाताधारक के खाते से निकाल लिए 1.20 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय नगर के क़सबा स्थित स्टेट बैंक के खाते से कोतवाली क्षेत्र के महरुपुर सैफनपुर निवासी कन्हैया लाल के छह बार में जालसाजों ने एक लाख 20 हजार रूपये निकाल लिए गए। जानकारी के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया है। महरुपुर निवासी मुहल्ला निवासी कन्हैया के अनुसार बिना उसकी जानकारी के उसके खाता के लिए तीन एटीएम कार्ड जारी किया गया है। एक कार्ड के आलावा अन्य दोनों कार्ड के बारे में उसे कोई जानकारी नही है। गलत तरीके से जारी किये गए एटीएम कार्ड से ही पैसे निकाले जा रहे है।
तहरीर के अनुसार पीड़ित के खाते से 10 सितम्बर 2018 को 46100 रूपये निकाल लिए गए। जिसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज द्वारा प्राप्त हुई। पीड़ित ने उसी दिन बैंक में जाकर शिकायत दर्ज कराकर एटीएम बन्द करा दिया।कुछ दिन बाद दूसरा एटीएम कार्ड लिया जिसे 8 अगस्त 2019 को चालू कराया।इसके अगले ही दिन 9 अगस्त को एटीएम द्वारा 20 हजार रूपये निकाल लिया गया और फिर 20 हजार रूपये नागेश्वर मिश्रा के नाम से ट्रांसफर कर दिया गया।इसकी सूचना मैसेज द्वारा प्राप्त होने के बाद एक बार फिर से ब्रांच मैनेजर को खाता बन्द करने के लिए अनुरोध पत्र दिया गया। लेकिन प्रबन्धक द्वारा खाता बंद न किये जाने से 10 अगस्त को उसी एटीएम से द्वारा क्रमश: 20 हजार और 19 हजार रूपये निकाल लिए गए।कुछ ही देर बाद खाते से 20 हजार रूपये रंजीत चौधरी और फिर अनारकली के खाते में 20 हजार रूपये ट्रांसफर किया गया है। इस प्रकार कुल 1 लाख 20 हजार रूपये खाता से निकाल लिया गया है। कहा कि सभी निकासी कार्ड नम्बर 3737 से की गयी है जो उसे कभी जारी ही नहीं हुआ है।