फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   zila panchayat election in mathura

प्रेक्षक साहब! निष्पक्ष हो चुनाव

Wed, 06 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 06 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat election in mathura
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को होने जा रहे चुनाव की निष्पक्षता के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री और बसपा उम्मीदवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बसपा ने राज्यपाल से गुहार लगाई है तो भाजपा और रालोद ने प्रेक्षक से निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। बार एसोसिएशन भी चाहता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष हो।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा और उनके पुत्र बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ललित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव सुर्खियों में है। चुनाव से एक दिन पहले बसपा ने पूर्व मंत्री और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ हुई रिपोर्ट को षड्यंत्र का हिस्सा बताया।
विज्ञापन


डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बसपा नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष कराए जाने और दर्ज रिपोर्ट को गलत बताते हुए निरस्त करने की मांग की। इस दौरान विधायक राजकुमार रावत, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. जसराम, पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर संघरत्न सेठी, जोनल कोआर्डिनेटर दारा सिंह आजाद, योगेश द्विवेदी, डा. अवरार हुसैन, महेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और रालोद नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के प्रेक्षक विजय यादव से मुलाकात कर निर्वाचित सदस्यों के उत्पीड़न किए जाने की बात कहते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की। इस दौरान डा. डीपी गोयल, रविकांत गर्ग, चौधरी धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया। इसका नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी ने किया।


इधर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में एडीएम प्रशासन एके अवस्थी से मुलाकात की। चुनाव प्रेक्षक से भी निष्पक्ष चुनाव की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सचिव राघवेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed