फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   zila panchayat board

जिला पंचायत की बैठक में 38.74 करोड़ के प्रस्ताव पारित

Thu, 30 Jan 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat board
जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी साथ हैं ज? - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिला पंचायत की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक बिना किसी विरोध के संपन्न हो गई। इसमें 38 करोड़ 74 लाख से अधिक का बजट प्रस्ताव पास किया गया। इससे सड़क निर्माण, हैंडपंप निर्माण और रिबोरिंग, गोशाला में टिन शेड डलवाने, मार्केट कॉप्लेक्स आदि बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी की अध्यक्षता में दोपहर को बैठक शुरू की गई। इसके संचालक जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्ताव पढ़े। इनमें ज्यादातर सदस्यों ने बिना किसी ऐतराज के सभी प्रस्तावों को मंजूर करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी ने हताना में शहीद गोपाल सिंह के नाम से, पूनम चौधरी ने नगला देविया, पेठा मार्ग व आसपास के गांवों के चार सैनिकों के शहीद होने पर उन मार्गों के नाम शहीदों के नाम से किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने लोनिवि व अन्य कार्यकारी संस्थाओं ने उन मार्गों के नाम शहीदों के नाम से करने को स्वीकृति प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ज्यादातर जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों ने बिना किसी विरोध के सभी प्रस्तावों को पारित कर दिया। बैठक में 38 करोड़ 74 लाख रुपये का मूल बजट प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। इस दौरान दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, सीडीओ नितिन गौर, डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह सहित अन्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, रामवीर भरंगर, अंजना गौतम, लालजीत सिंह, रतन सिंह मौजूद रहे।
गैरहाजिर चार अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन भी काटने के निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एक्सईएन बिजली, एक्सईएन सिंचाई विभाग, समाज कल्याण अधिकारी और डीएफओ से स्पष्टीकरण लेने, एक दिन का वेतन काटने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए सीडीओ और जिला पंचायत के ईओ को लेटर लिखा है।
सदस्य मोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
मथुरा। जिला पंचायत के वार्ड 16 के सदस्य मोहन सिंह को जिला पंचायत सभागार में याद किया और शोक प्रस्ताव कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्म की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। करीब तीन माह पूर्व मोहन सिंह का निधन हो गया था।

ये विकास कार्य कराएगी जिला पंचायत
जिला पंचायत की ओर से संचालित कांजी हाउस, गो आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं व पशुओं के चारे और भंडारण स्थल बनाने को लेकर दो करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। वहीं शहीद हुए जवानों के नाम से स्मारक, गेट बनवाने को हर शहीद स्मारक पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पशु पैंठ मे व्यवस्थाएं कराने, हैंडपंप लगवाने, रिबोर कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनवाने, महावन में जिला पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर मार्केट कॉम्प्लेक्स बनवाने, धौली प्याऊ मोड पर रेलवे लाइन किनारे मार्केट कॉम्प्लेक्स बनवाने, कस्बा बरसाना के अस्पताल के निकट दुकानें बनवाने, नंदगांव में प्राइमरी स्कूल के निकट दुकानें बनवाने, मथुरा में जिला पंचायत की खाली पड़ी जमीनों पर मार्केट कॉम्प्लेक्स बनवाने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed