फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youths beat up the brides grooms returned without wife

UP: बरात में दबंगों का तांडव...दुल्हनों का किया ऐसा हाल, दूल्हों ने शादी से कर दिया इंकार; मच गई चीख-पुकार

Sun, 23 Feb 2025 10:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Feb 2025 10:10 AM IST
सार

कार से बाइक टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ। युवकों ने कार में बैठी दुल्हनों को निकालकर पीट दिया। परिजनों और बरातियों से भी मारपीट की।
 

विज्ञापन
youths beat up the brides grooms returned without wife
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने दो दुल्हनों व उनकी बुआ की पिटाई कर दी। जानकारी जब परिजन व बरातियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। दबंगों ने उन्हें भी पीटा। इससे नाराज दूल्हों ने शादी से इंकार कर दिया। वह बिना दुल्हन के ही लाैट गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

गांव करनावल निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों का विवाह तय हुआ था। शुक्रवार को तय समय पर बरात भी गांव आ गई। वह अपने रिश्तेदारों के साथ बरातियों की सेवा सत्कार में लगे हुए थे। उनकी दोनों बेटी ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर गांव लौट रही थीं, तभी रास्ते में युवकों ने उनके साथ मारपीट की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जब हमलावरों को समझाने के प्रयास किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें गांव तक दौड़ाया। उन्हें गांव आए कुछ समय ही हुआ था कि इतनी देर में सतीश ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ग्रामीणों के साथ गांव करनावल में पहुंच गया। 

 
विज्ञापन

सतीश ने ट्रैक्टर से उनके घर के सामने खड़े दो वाहनों में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। रिश्तेदारों ने हमलावरों को समझाया तो सभी ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ बरातियों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीट दिया। 

 

इससे दूल्हा और उसके परिजन नाराज हो गए। उनके काफी समझाने के बाद भी दूल्हे शादी के लिए तैयार नहीं हुए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी दूल्हों और उनके परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों दूल्हे बिना शादी के लिए ही लौट गए। 

 

शनिवार की सुबह से गांव में पंचायत का दौर शुरू हो गया। कई घंटे तक चली पंचायत में बेनतीजा रही। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने लोकेश, सतीश, श्रीपाल, सुषपाल, रोहताश, अजय, निशांत, ऊदल, बृजेश, दीपू, शुवम, पवन, बटुआ, अनिल और अमित समेत अज्ञात लोग (सभी गांव गौशाला निवासी) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी की मारपीट
अनुसूचित जाति के लोगों से मारपीट करने के बाद हमलावर अपने घरों से भाग गए हैं। गांव गौशाला में सन्नाटा है। पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में भय व्याप्त हो जाता है। अब गौशाला के लोगों को डर सता रहा है कि मामले में पुलिस हमलावरों के साथ निर्दोषों को न फंसा दे। गांव में अधिकांश पुरुष नहीं हैं। जबकि महिलाएं रात को परिजन द्वारा किए गए हंगामे के कारण भयभीत हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं।

हमलावरों पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ दंगा, घातक हथियारों से हमला, बंधक बनाने, छिनैती, हत्या का प्रयास, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अपमान करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था कायम है। पुनः झगड़ा न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed