फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth's bag stolen from AC coach of train

Mathura News: ट्रेन के एसी कोच से युवक का बैग चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Youth's bag stolen from AC coach of train
मथुरा। कंपनी से काम से मथुरा आ रहे युवक का बैग ट्रेन के एसी कोच से चोरी हो गया। पीड़ित युवक ने जंक्शन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रेन के एसी कोच में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। मामला नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन का है। देहरादून के रहने वाले जेपी चौहान निजी दवा कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह कंपनी के काम से देहरादून से मथुरा आ रहे थे। ट्रेन के सेकंड क्लास एसी में उनका आरक्षण था। वह ट्रेन में अपनी सीट पर सो रहे थे। सोमवार सुबह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तो उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा उनका ट्रॉली बैग सीट से पास नहीं था। आसपास तलाशने पर भी उन्हें बैग नहीं मिला। बैग में नकदी के अलावा कपड़े और जरूरी सामान रखा था।
विज्ञापन

जेपी चौहान ने जंक्शन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed