{"_id":"662581e053400a4526000ff9","slug":"youths-bag-stolen-from-ac-coach-of-train-mathura-news-c-369-1-mt11006-112445-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेन के एसी कोच से युवक का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेन के एसी कोच से युवक का बैग चोरी
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन के एसी कोच में चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एसी कोच में सफर के दौरान एक और युवक का बैग चोरी हो गया। बैग में नकदी और जरूरी सामान रखा था।
एसी कोच का सफर अब सुरक्षित नहीं रहा है। एसी कोच में एक के बाद एक चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। ताजा मामला यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का है। कंचन पुरवा बांदा निवासी धर्मेंद्र कुमार रिचारिया ट्रेन के एसी कोच संख्या बी 7 की सीट नंबर 11 पर सफर कर रहे थे। धर्मेंद्र के मुताबिक वह बांदा से हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची तो उनका बैग चोरी हो चुका था। बैग में नकदी, कपड़े, पहचान पत्र, एटीएम और अन्य सामान रखा हुआ था। उन्होंने कोच अटेंडेंट को भी चोरी की जानकारी दी, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।