{"_id":"6888b7b2b8d69380e40cabd8","slug":"youth-was-brutally-beaten-up-in-police-station-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस की बर्बरता...सीएम पोर्टल पर शिकायत करने से भड़के SI, युवक के प्राइवेट पार्ट पर बरसाए लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस की बर्बरता...सीएम पोर्टल पर शिकायत करने से भड़के SI, युवक के प्राइवेट पार्ट पर बरसाए लात-घूंसे
Tue, 29 Jul 2025 05:31 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 29 Jul 2025 05:31 PM IST
सार
मथुरा में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। सीएम पोर्टल पर सब इंस्पेक्टर की शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि चाैकी पर बुलाकर युवक से बेरहमी से मारपीट की गई।
विज्ञापन
घायल युवक को ले जाते परिजन व जानकारी देते पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्ट के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस कर्मियों ने बातचीत करने के बहाने से युवक को चौकी बुलाया, फिर हिरासत में लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं पुलिस कर्मियों ने युवक को इतना पीटा कि उसके गुप्तांगों को चोटिल कर दिया। मंगलवार को परिजन न्याय के लिए युवक को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहीं सब इंस्पेक्टर इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।
गोवर्धन क्षेत्र के माधुरी कुंड निवासी प्रह्लाद सिंह का एक माह पहले गांव के ही लोगों से विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रह्लाद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Trending Videos
प्रह्लाद का आरोप है कि इसी मामले में समझौता करने के लिए पुलिस कर्मी लगातार उनपर दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर थाने में बंद करने की धमकी दे रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे बृज किशोर ने अडींग चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्ट कपिल नागर की दबाव बनाने की शिकायत सीएम पोर्टल पर कर दी।
उन्होंने बताया है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद सब इंस्पेक्ट कपिल नागर आगबबूला हो गए। फिर सोमवार शाम को पुलिस ने पिता-पुत्र को चौकी बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके बेटे बृज किशोर की बेरहमी से पिटाई की। लात-घूसों से गुप्तांगों को चोटिल कर दिया।

इसके बाद खुद ही पुलिस कर्मियों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को परिजन घायल को साथ लेकर न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश के बाद मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
युवक ने गांव में फायरिंग की फर्जी सूचना दी थी
वहीं सब इंस्पेक्ट कपिल नागर ने बताया है कि बृज किशोर ने 26 जुलाई को पुलिस को सूचना दी कि गांव में फायरिंग हो रही है, जबकि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि वहां कोई घटना नहीं घटी है। दो पक्षों में मामूली विवाद हो रहा था, उसमें एक परिवार बृज किशोर का था। झूठी सूचना पर उन्होंने बृज किशोर को फोन किया तो नंबर बंद आने लगा।
सोमवार को बृज किशोर व उसके परिवार को चौकी बुलाया और विवाद के बार में पूछताछ की, लेकिन किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। ये सारे आरोप झूठे हैं। युवक को हाइड्रोल सील की समस्या है। इसलिए उसके गुप्तांगों पर सूजन आ गई है।
ये भी पढ़ें-UP: कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए धर्मांतरण के 10 आरोपी, चार सदस्यों की मिली पुलिस को फिर रिमांड