फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth jumps into Yamuna while being taken to police outpost

Mathura News: चौकी ले जाते समय युवक ने यमुना में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Yamuna while being taken to police outpost
वृंदावन। पैसे लेकर काम पर न जाने और शराब पीने की शिकायत करने रंगजी पुलिस चौकी ले जाते समय एक युवक ने चलती बाइक से यमुना नदी में छलांग लगा दी। पांटून पुल के पास हुए इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय नाविकों और बाइक सवारों की सूझबूझ और तत्परता के चलते युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पेंटिंग करने के नाम पर सचिन नामक व्यक्ति ने आरोपी जगन्नाथ घाट निवासी धनंजय पटेल को एडवांस के रूप में 5 हजार रुपये दिए थे। लेकिन अगले दिन वह काम पर नहीं आया तो पीड़ित ने उसको तलाश किया तो डागोली स्थित एक ठेके पर शराब पीते मिला। जब पीड़ित पक्ष सचिन और उनके साथी आरोपी युवक को पकड़कर बाइक पर बैठाकर रंगजी पुलिस चौकी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में वह चलती चलती बाइक से कूद गया और यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदते ही वहां मौजूद नाविक और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए और उसे सकुशल पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पीड़ित सचिन ने घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली ले गई। यहां पुलिस द्वारा उससे पूछताछ कर रही है।सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मजदूर से पैसे के लेनदेन का मामला है। एडवांस लेकर काम न करने पर पुलिस के पास आरोपी ले जाते समय उसने नदी में छलांग लगा दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed