{"_id":"65396e609a5c3511e60c1244","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-on-northern-bypass-body-hidden-mathura-news-c-369-1-mt11005-2554-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मौत के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर छुपा दी लाश, पुलिस ने खोज निकाली; पीएम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मौत के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर छुपा दी लाश, पुलिस ने खोज निकाली; पीएम रिपोर्ट का इंतजार
Thu, 26 Oct 2023 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:28 PM IST
सार
उत्तरी बाईपास पर ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि साथियों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसकी लाश छुपा दी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अकोस सराय सालवान में निर्माणाधीन आगरा उत्तरी बाईपास पर ठेकेदार के अधीन कार्यरत हाथरस के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। शव को वहां कार्य करने वाले अन्य लोगों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें छुपा दिया। मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। परिजनों द्वारा पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव नगला गोविंद, नौसेरपुर निवासी 20 वर्षीय योगेश पुत्र भूदेव सड़क निर्माण ठेकेदार के अधीन कार्यरत था। उसका काम मिट्टी ढुलाई में लगे डंपरों में मिट्टी परिवहन की निगरानी का था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में योगेश की मौत हो गई। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने मौत का राज छुपाने को शव को जेसीबी से रोड के समीप गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया।
मुखबिर द्वारा पुलिस को मंगलवार को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शव वहां पाया गया। शव को तत्काल पोस्टमार्टम को भेज, पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी। ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है कि आखिर शव को छुपाया क्यों गया। कौन लोग इसमें शामिल थे।