{"_id":"64739f01876c451775036026","slug":"youth-dies-after-falling-from-moving-train-not-identified-mathura-news-c-29-1-mtr1002-80926-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अलवर पुल (बाजना पुल) से 200 मीटर विकास नगर की ओर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार प्रात: थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद त्रिपाठी को सूचना मिली कि बाजना पुल के पास दिल्ली से मथुरा जाने वाले ट्रैक पर युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर भूरी सिंह प्रजापति नाम गुदा है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट तथा नीले रंग का पेंट पहन रखा है। संभवत: तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। क्योंकि गिट्टी में गिरने के कारण शरीर के कई स्थानों पर चोट के निशान हैं। मृतक की दाढ़ी बढ़ी हुई हैं वेशभूषा से मृतक मजदूर या भिखारी प्रतीत हो रहा है। संवाद