{"_id":"5ef8a3d18ebc3e4316321744","slug":"youth-congras-protest-political-mathura-mathura-news-agr448108298","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन
Mon, 29 Jun 2020 01:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
डीजल - पेट्रोल की मूल्य लेकर विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोतवाली चौराहे से विकास बाजार तक किया। एआईसीसी के सदस्य और जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि कोरोना से पूरा देश जंग लड़ रहा है। पिछले तीन माह से धंधे रोजगार सब बंद पड़े हैं।
कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मथुरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुजफ्फर खान, राहुल चतुर्वेदी, यश गोस्वामी, अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र चौधरी, जिला महासचिव यथार्थ यादव, रूपल शर्मा, वीरू माहौर, कृष्ण पटेल, कलम सिंह मौजूद थे।

रस्से ट्रैक्टर खींचकर जताया विरोध
बलदेव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खंदौली रोड पर रस्से से ट्रैक्टर खींचकर डीजल और पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध किया। केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े मूल्य वापस लेने की मांग की गई।
ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, डॉ. प्रवीण भाष्कर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने कहा कि आपदा को ही अवसर बताने वाली सरकार आम जनता की जेब पर हमला कर रही है। कोरोना संकटकाल में देश का आम नागरिक परेशान है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी कर सरकार ने सभी के हितों पर करारी चोट की है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। कीर्ति चौधरी, दिनेश शर्मा, अश्वनी शुक्ला, आकाश पंडित, संजीव शर्मा, धारा छौंकर, पुष्पेंद्र छौंकर, अनिल छौंकर, उदयवीर धनगर आदि मौजूद रहे।