Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youngman body found hotel at goverdhan in mathura

मथुरा: होटल में बेहोश मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; कमरे में मिले सुसाइड नोट की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Nov 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Nov 2026 08:56 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिए पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। 

विज्ञापन
youngman body found hotel at goverdhan in mathura
थाना गोवर्धन पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धार्मिक नगरी गोवर्धन में बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे राजस्थान निवासी यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यात्री होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मिला था। पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़ निवासी नरेंद्र शर्मा गोवर्धन स्थित बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह होटल कर्मचारी चेक आउट की प्रक्रिया के लिए उनके कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने जांच की तो नरेंद्र शर्मा कमरे में अचेत अवस्था में पड़े मिले। कमरे में नशीले पदार्थ के खाली खोखे भी पड़े हुए मिले। 
विज्ञापन


होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अचेत यात्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान और पते की जानकारी जुटाई तथा राजस्थान स्थित परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed