{"_id":"6897a307930c52c22a0bb784","slug":"young-women-from-across-the-country-sent-emotional-letters-to-thakurji-mathura-news-c-29-1-mtr1002-438648-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: देशभर की युवतियों ने ठाकुरजी को भेजे भावनाओं से भरे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: देशभर की युवतियों ने ठाकुरजी को भेजे भावनाओं से भरे पत्र
विज्ञापन
स्वामी हरिदास जी को रक्षा सूत्र समर्पित करते हुए युवती।
देशभर की युवतियों ने ठाकुरजी को भेजे भावनाओं से भरे पत्र
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक अनोखी और भावनाओं से भरी परंपरा देखने को मिली। दिल्ली, झांसी, गुड़गांव, आगरा, मथुरा सहित देशभर की कई युवतियों ने श्री बांकेबिहारी जी को प्रेम और श्रद्धा से भरे पत्र भेजे, जिन्हें मंदिर के सेवायतों ने ठाकुर जी के चरणों में अर्पित किया।
दिल्ली की श्रुति सिंह ने लिखा: मेरे प्रिय भैया, मेरे परिवार में बहुत बड़ा संकट चल रहा है, आप सब जानते हैं। कृपा करके इस संकट को दूर करें। झांसी की सुलेखा सिंह ने अपने पत्र में ठाकुर जी को विवाह के विषय में लिखा: बांके बिहारी भैया, मेरी अब तक शादी नहीं हुई है। अब मेरा वर देखने की जिम्मेदारी आपकी है। सेवायतों के अनुसार, इस रक्षाबंधन पर ठाकुर जी को सैकड़ों साथिए (प्रेम-पत्र) और राखियां भेजी गईं, जिनमें बहनों और भक्तों ने अपने मन की बात साझा की। इनमें प्रेम, विश्वास और आस्था का भाव स्पष्ट रूप से झलकता है। संवाद