{"_id":"68e959f0e3a2bb97110b2798","slug":"young-people-are-eager-to-go-abroad-with-over-60-applications-being-verified-daily-mathura-news-c-369-1-mt11010-137307-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विदेश जाने को युवा आतुर, हर दिन 60 से अधिक आवेदनों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विदेश जाने को युवा आतुर, हर दिन 60 से अधिक आवेदनों का सत्यापन
विज्ञापन
पासपोर्ट ऑफिस
वृंदावन। रोजगार और शिक्षा के अवसरों की तलाश में युवा वर्ग इन दिनों विदेश यात्रा को लेकर खासा उत्साहित है। युवा अब अपने सपनों को देश की सीमाओं से बाहर जाकर साकार करने की तैयारी में जुट गए हैं। यही कारण है कि चुंगी चौराहा स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर प्रतिदिन भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर दिन लगभग 60 से 70 लोग पासपोर्ट सत्यापन के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की है, जो विदेशों में रोजगार अथवा पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं।
पासपोर्ट सेवा केंद्र के पोस्टमास्टर नेपाल सिंह ने बताया कि केंद्र पर प्रतिदिन पांच दर्जन से अधिक लोग सत्यापन कराने पहुंच रहे हैं और बिना किसी बाधा के सभी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर महीने करीब 1500 से अधिक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। दूसरे नंबर पर 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या हैं। हालांकि अधिकांश आवेदन 20 से 35 वर्ष के युवाओं द्वारा किए जा रहे हैं।
नेपाल सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पासपोर्ट आवेदनों में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। युवाओं में विदेश जाने की ललक के पीछे मुख्य कारण रोजगार के सीमित अवसर, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जीवन स्तर सुधारने की इच्छा है। कई युवा खाड़ी देशों, यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अवसर तलाश रहे हैं। पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर उमड़ती भीड़ यह बताती है कि अब युवा वर्ग अपनी मंजिल को लेकर पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और उत्साहित है।
विज्ञापन
सस्ते टूर पैकेज मिलना भी एक कारण
टूर पैकेजस का काम कर रहीं विभिन्न कंपनियां सस्ते टूर पैकेज बेच रही हैं। इस कारण से भी पासपोर्ट आवेदन की संख्या में इजाफा हो रहा है।