फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man who went to hair salon before engagement goes missing

Mathura News: सगाई से पूर्व हेयर सैलून पर गया युवक लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to hair salon before engagement goes missing
कोसीकलां में सगाई से पूर्व सीसीटीवी में कैद लापता युवक। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। सगाई से पूर्व हेयर सैलून पर गया युवक अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बल्देवगंज निवासी जोधपाल सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह की सगाई शनिवार को होनी थी। सगाई के लिए वधू पक्ष के लोग भी भिवाड़ी से कोसी आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब तीन बजे जितेंद्र घर से हेयर सैलून जाने की कहकर निकल गया। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने जाकर देखा। वह सैलून पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। कोई सुराग नहीं लगा। बाद में वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो युवक पैदल जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

युवक के पिता ने पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि संभवत युवक शादी नहीं करना चाहता है, इसलिए वह कहीं छिप गया होगा। सीसीटीवी कैमरे चेक करने से पता चला कि पहले वह पैदल जाता दिखाई दे रहा है, उसके बाद बाइक पर बैठकर जाता दिखाई दे रहा है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed