{"_id":"673a492ea6cf3e741706bfc6","slug":"young-man-shot-dead-in-head-in-lotus-garden-parking-lot-mathura-news-c-369-1-mt11002-120914-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शादी समारोह में आए युवक की हत्या, सिर में मारी गई गोली; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शादी समारोह में आए युवक की हत्या, सिर में मारी गई गोली; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 18 Nov 2024 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:03 PM IST
सार
मथुरा में एक शादी समारोह में आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मथुरा। युवक की हत्या के बाद विलाप करती महिला।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में रविवार देर रात एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की हत्या किसने और क्यों की है पुलिस जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के राधेश्याम काॅलोनी निवासी राहुल गोस्वामी (25) किसी काम से मसानी हाईवे लिंक रोड स्थित लोटस गार्डन के पास से गुजर रहे थे, तभी किसी ने आवाज दी और वह गार्डन की पार्किंग में चले गए। यहां उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
मृतक युवक के जीजा अमित ने पहचान कर परिजन को सूचना दी। वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गोली किसने मारी और क्यों मारी अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। परिजनों से बात करने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या का कारण क्या रहा। मृतक युवक पंडिताई (पूजा-पाठ) का कार्य करता था। वह यहां किस लिए आया और किसने पार्किंग में बुलाया यह जांच का विषय है। एसपी सिटी डॉ. अरिवंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए।