फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man set his girlfriend on fire

UP: साड़ी पहनकर पहुंचा आशिक...खाैफनाक मंसूबों को दिया अंजाम, प्रेमिका को लगा दी आग; युवक का हुआ ये हाल

Tue, 11 Mar 2025 01:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए युवक साड़ी पहनकर पहुंचा। इसके बाद प्रेमिका को आग लगा दी। चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
young man set his girlfriend on fire
घटना के बाद माैके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह क्षेत्र के गांव कौह में मंगलवार दोपहर साड़ी पहन कर आए प्रेमी ने पेट्रोल डालकर प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से वह खुद भी झुलस गया। प्रेमिका की चीख-पुकार पर युवक ने छत से कूद कर भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रेमी को पीट-पाट कर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला अपने घर पर दोपहर को कमरे में बेड पर सो रही थी, जबकि पति खेत पर काम करने गया था। बच्चे भी बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उसकी जिठानी का भाई हरियाणा के होडल-हसनपुर निवासी प्रेमी साड़ी पहनकर एक बाइक पर साथी के साथ आया।
विज्ञापन


बाइक प्रेमिका के घर के सामने रुकी। प्रेमी घर में अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। जबकि साथी बाइक लेकर चला गया। प्रेमी को घर में घुसा देख प्रेमिका ने नाराजगी जताई। इसी बात पर दोनों के बीच तकरार हो गई। नाराज प्रेमी ने अपने साथ बोतल में भरकर लाए पेट्रोल को प्रेमिका के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-असद एनकाउंटर: मिट्टी में मिला छैमार गैंग का सरगना, मौत के बाद...इसलिए नहीं आया घर का कोई मर्द; महिलाएं ही आईं

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख प्रेमी घर की छत पर चढ़ गया और कूद कर भागने लगा। कूदते समय उसका पैर टूट गया और वहीं गिर गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। आग की लपटों को बुझाकर ग्रामीणों ने प्रेमिका को बचाया।


वह करीब 70 फीसदी झुलस चुकी है। थाना प्रभारी फरह संजय कुमार पांडेय, रैपुराजाट चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी और फिर वहां से आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि प्रेमी पर पलवल में दो केस दर्ज हैं। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ हत्या जबकि 2018 में चोरी का मुकदमा दर्ज है। बताया कि अभी तहरीर नही मिली है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है

पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग
महिला का जिठानी के भाई हरियाणा के होडल निवासी युवक से काफी समय से प्यार चल रहा था। गत वर्ष 31 मार्च को वह प्रेमी के साथ चली गई थी। इसकी रिपोर्ट पति ने फरह थाने में दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया प्रेमिका रेखा इंस्टाग्राम पर फोटो अपडेट करती रहती थी। उसे बाद हिमाचल प्रदेश के विंची शहर से ढूंढ निकाला था। फरह पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां प्रेेमिका ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी, अब बच्चों के साथ रहना चाहती है। इसके बाद उसने प्रेमी से बात करना बंद कर दिया था। इससे प्रेमी नाराज था।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed