{"_id":"67feb69e6ee13dc3160a29b8","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-29-1-agr1017-382574-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
नौहझील(मथुरा)। गांव भरतियाका में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव भरतियाका निवासी मृत युवक के पिता वेदवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम उनका पुत्र मंदीप चौधरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह खेती कर परिवार का पालन करता था। बेटे का विवाह 12 वर्ष पूर्व जनपद अलीगढ़ की युवती से हुआ था। दोनों से 2 बेटियां हैं।
उन्होंने बेटे की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। कहा, बेटे व बहू में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के फोन पर आये मायका पक्ष के लोगों ने बेटे से कहासुनी कर तहरीर पुलिस को दी थी। पिछले तीन दिनों से लगातार पुलिस घर आ रही थी, मंगलवार शाम बेटे का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के बारे में जानकारी नहीं है, ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।