{"_id":"696cf6c54b0b24078c016b60","slug":"young-man-died-after-falling-from-flyover-in-mathura-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: छटीकरा फ्लाईओवर से गिरा युवक...हाईवे पर खून से लथपथ लाश देख थम गया ट्रैफिक, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: छटीकरा फ्लाईओवर से गिरा युवक...हाईवे पर खून से लथपथ लाश देख थम गया ट्रैफिक, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Sun, 18 Jan 2026 08:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर युवक की माैत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस प्रयास में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर से गिरकर युवक की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के चौमुहां में जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में छटीकरा फ्लाईओवर से नीचे गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे की है। युवक अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और चंद मिनटों में ही उसने दम तोड़ दिया। सरेराह हुई इस घटना से नेशनल हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भारी भीड़ एकत्रित होने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
सूचना मिलते ही जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या है या दुर्घटना, यह स्पष्ट करने के लिए फ्लाईओवर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।