{"_id":"6a0d9b2f9e673a5f7906e8c6","slug":"young-man-climbs-tower-after-woman-refuses-marriage-proposal-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती ने शादी से किया मना तो 160 फीट ऊंचे टाॅवर पर चढ़ा युवक, चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती ने शादी से किया मना तो 160 फीट ऊंचे टाॅवर पर चढ़ा युवक, चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Wed, 20 May 2026 05:27 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 05:27 PM IST
सार
युवक ने प्रेमिका और उसके परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो युवती के परिवार वालों ने शादी कराने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर वह बुधवार को जयसिंहपुरा स्थित टाॅवर पर चढ़ गया। माैके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
मोबाइल टाॅवर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा प्रेमिका से उसके परिवार ने शादी कराने से मना किया तो युवक 160 फीट ऊंचे दूरदर्शन के टावर पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक चले इसे ड्रामे के दौरान पुलिस और परिजन की सांसें अटकी रहीं। पुलिस ने शादी कराने का भरोसा दिलाया तब युवक नीचे उतरा।
जयसिंहपुरा के चक्रतीर्थ घाट निवासी प्रदीप कुमार घर के निकट फल का ठेला लगाता है। उसका ग्वालियर की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसने प्रेमिका व उसके परिवार वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पुलिस के अनुसार प्रेमिका के परिजन ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे आहत होकर युवक बुधवार सुबह 11:30 बजे जयसिंहपुरा में लगे टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची थाना गोविंदनगर पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण पुलिस की आवाज युवक तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजन को बुलाया और मोबाइल फोन से युवक से बातचीत की। शादी कराने का आश्वासन देकर पुलिस ने करीब चार घंटे बाद युवक को नीचे उतारा। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि युवक को टावर से उतारकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।