फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man beaten to death with sticks

युवक की बेरहमी से हत्या: गांव के ही युवकों ने बीच रास्ते में घेरा, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दिया कत्ल

Fri, 03 May 2024 03:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 03:11 PM IST
सार

जरारा में एक युवक की गांव के ही युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
Young man beaten to death with sticks
पूछताछ करती मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव जरारा में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे नाराज मृतक के परिजनों व परिचितों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिवकुमार (22) पुत्र चरणदास निवासी जरारा, सुरीर मजदूरी करता था। उसके भाई दिनेश ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे शिवकुमार खाना खाने के बाद टहलने गया था। तभी गांव के इंद्रपाल व उसके बेटे सौरभ, पवन पुत्र धर्मवीर, विष्णु, अखिलेश और दो अज्ञात लोगों ने लाठीं-डंडे और सरिया से उसे जमकर पीटा। इसकी जानकारी मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम शिवकुमार को जयपुर से दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार वाले देर रात शव लेकर गांव पहुंचे। यहां पहुंचते ही परिजनों व परिचितों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शव पोस्टमर्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को थाना सदर पुलिस और राया पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले से पहले शिवकुमार का वीडियो वायरल
घटना के पीछे की वजह को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा हो रहीं है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर कुछ लोगों को गाली देते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह शिवकुमार का वीडियो है। यह 28 अप्रैल का बताया जा रहा है। मृतक शिवकुमार के भाई दिनेश का आरोप है कि हमलावर पक्ष के लोगों द्वारा उससे गाली-गलौज की गई थी। इधर, गांव में यह भी चर्चा है कि इस वारदात के पीछे कोई महिला संबंधी प्रकरण है। हालांकि पुलिस विवेचना के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कह रही है।


परिवार कर रहा था शादी की तैयारी
शिवकुमार चार भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर का था। भाई दिनेश ने बताया कि तीन मई को मुरसान, हाथरस से रिश्ते के लिए कुछ लोग उसे देखने के लिए आने वाले थे। परिवार में इसको लेकर खुशी थी। इधर, वारदात के बाद मृतक की मां विमला देवी बदहवास हालत में है। गांव में बृहस्पतिवार को चूल्हे तक नहीं जले। एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed