{"_id":"669c36b93f7e5d74850fa454","slug":"young-man-beaten-after-sitting-in-car-video-made-viral-mathura-news-c-369-1-mt11005-116082-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवक को कार में बैठाकर पीटा, वीडियो बनाकर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवक को कार में बैठाकर पीटा, वीडियो बनाकर वायरल
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की प्रीत विहार चंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले एक युवक को कार में बैठाकर कुछ युवकों ने पहले शराब पिलाई और फिर पिटाई की। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला चार जुलाई का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है।
मामला थाना हाईवे की प्रीति बिहार चंद्रपुरी काॅलोनी निवासी मनोज उपाध्याय पुत्र जमुना प्रसाद शर्मा का है। जमुना प्रसाद शर्मा का आरोप है कि पड़ोस के ही एक मोहल्ले में रहने वाले चार-पांच लोग चार जुलाई को गाड़ी में घर आए। बेटे को बात करने के लिए बुलाया। इसी दौरान कार में डालकर ले गए। उसके बाद बेटे को जबरन शराब पिलाई और पिटाई की। किसी प्रकार छोटे बेटे को इस घटना के बारे में जानकारी हुई।
आरोपियों ने खुद किया गुंडई के प्रदर्शन का वीडियो वायरल
शनिवार को वीडियो वायरल हुआ, उनमें दिख रहा है कि चलती कार में कुछ युवक मनोज की पिटाई कर रहे हैं। उसे पीछे की सीट पर बिठाकर पकड़ रखा है। उसके मुंह से खून भी निकल रहा है। युवक एक नेता का भी नाम ले रहे हैं। इस दौरान एक युवक लोहवन चलने की बात कार चला रहे युवक से कहता है। कार में बैठा कोई व्यक्ति इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना रहा है। खुद ही गुंडई का यह वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन
पिता की पिटाई की खुन्नस में पिटाई की बात आई सामने
इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि रवि उपाध्याय की तहरीर पर विवेक उर्फ गुल्ला निवासी नारायणपुरी धौली प्याऊ, रवि ठाकुर निवासी भगवती नगर, रोहित निवासी भगवती नगर, बंटी ठाकुर निवासी भगवत नगर, मोनू ठाकुर निवासी भगवती नगर, लकी निवासी मोती कुंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मनोज उर्फ सोनू पंडित की इन सभी से अच्छी दोस्ती थी। सभी एक साथ पार्टी करते थे। पिछले दिनों पार्टी के बाद मनोज ने रोहित के पिता को किसी बात पर मारा था। इसके बाद इनकी दोस्ती टूट गई। बाद में फिर सभी एक हुए। पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए रोहित ने अन्य सभी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मनोज उर्फ सोनू के विषय में देर शाम पता लगा है कि वह अपनी ननिहाल में है।