फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man and woman who blackmailed people by honeytrapping have been arrested

Mathura News: हनीट्रेप कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले युवक-युवती पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man and woman who blackmailed people by honeytrapping have been arrested
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने हनीट्रेप के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना मगोर्रा के कटेलिया निवासी सुखवीर व एक महिला को चंद्रावली मंदिर की तरफ जाने वाले रामनगर कट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सुखवीर ने बताया कि वह पहले लोगों से मित्रता करता है, फिर पार्टी के बहाने बुलाकर उन्हें नशीली पदार्थ खिला देता था। इसके बाद नोएडा में रहने वाली महिला मित्र को बुलाकर उन लोगों के अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठते थे।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला गत दिनों थाना महावन क्षेत्र में घटित हुआ। एक युवक ने दोस्ती के बाद सुखवीर को अपने घर बुला लिया। इस दौरान पीड़ित युवक के परिजन कहीं बाहर गये थे। सुखवीर ने पीड़ित युवक ने घर पर खाना-पीना खाया, इस दौरान युवक के खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया और महिला के साथ अश्लील वीडियो बना ली। अगले दिन यह वीडियो पीड़ित के व्हाट्सएप पर भेज दिया। वीडियो डिलीट करने की एवज में 7 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने मामले से अपनी पत्नी को अवगत कराया। उसकी सलाह पर पीड़ित युवक ने थाना महावन में रिपोर्ट दर्ज कराई। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed