फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   You have gone to the fort, you have left your beloved

Mathura News: गढ़ गयौ है डांढो, प्रिया रहत तू ठाड़ौ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
You have gone to the fort, you have left your beloved
बरसाना। कटि-लहंगा, गल-माल कंचुकी, वाह रे रसिया वाह। कटि-लहंगा, गल-माल कंचुकी, चुनरी शीश उढ़ाओ री रसिया को, रसिया को नार बनाओ री...,बांह बरा बाजू बंद सोहे, वाह रे रसिया वाह। नक बेसर पहनाओ री रसिया को...के पदों के साथ वसंत पंचमी पर ब्रज की प्रेम रस की भरी होली का शुभारंभ हुआ। वृषभानु नंदनी के चरणों में गुलाल अर्पित किया गया।
विज्ञापन

लाडली मंदिर के सेवायत रामभरोसी गोस्वामी, रासबिहारी गोस्वामी, संजय गोस्वामी, उमा शंकर गोस्वामी ने होली के प्रतीक के रूप में डांढा गाढ़ा। वसंती फूलों के सजे बगले में श्यामा प्यारी ने श्यामसुंदर के साथ वसंती वस्त्र धारण कर भक्तों पर कृपा का सागर बरसाया। प्रिया प्रियतम को छप्पन भोग लगाया गया। गोस्वामी समाज द्वारा संयुक्त रूप से होली के पदों का गायन कर एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन

किशोरीजी के निज गांव बरसाना वसंती रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही श्रद्वालुओं का हुजूम उमड़े लगा था। शाम पांच बजे सेवायत गोस्वामियों द्वारा राधाजी के मुकुट व चुदंरी से सजे ध्वज रूपी (डांढा) को गर्भ ग्रह में पूजल कर रोपा गया। जगमोहन में बने वसंती फूल बंगले में राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को वसंती वस्त्र धारण करा कर श्रीचरणों में गुलाल अर्पित किया। इस दौरान सखी भाव में गोस्वामीजन गाते हैं अब गढ़ गयौ है डांढो, प्रिया रहत तू ठाड़ौ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed