फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yogi to perform *puja* at the Jagmohan threshold using Kannauj rose and *khus* (vetiver) perfumes

Mathura News: कन्नौज के गुलाब और खस के इत्र से जगमोहन की देहरी का पूजन करेंगे योगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Yogi to perform *puja* at the Jagmohan threshold using Kannauj rose and *khus* (vetiver) perfumes
वृंदावन। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। उनके आगमन से पूर्व तैयारियां अपने चरम पर हैं। उनके आगमन से पूर्व सेवाधिकारी ने भी पूजा अर्चना कराने की तैयारी करना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री से चांदी के दीपक से दीपदान कराया जाएगा तो कन्नौज से मंगाए गुलाब और खस के इत्र से देहरी पूजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

ठाकुरजी का भी इस दिन विशेष शृंगार किया जाएगा। दिल्ली से मंगाई गई विशेष पोशाक और आभूषणों से ठाकुरजी को मनोहारी रूप प्रदान किया जाएगा।मुख्यमंत्री के दर्शन करने के दौरान मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुरूप विशेष पूजन-अर्चन की व्यवस्था की गई है। ठाकुरजी के समक्ष चांदी के दीपक से दीपदान किया जाएगा। इसके लिए गाय के शुद्ध देशी घी की व्यवस्था की गई है। सेवायत आशीष गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर जगमोहन की देहरी का पूजन विशेष आकर्षण रहेगा। पूजन के लिए इत्र की नगरी कन्नौज से गुलाब और खस का इत्र मंगाया गया है। इसी सुगंधित इत्र से जगमोहन की चौखट पर पूजन किया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा में अर्पित प्रसादी माला और पटुका मुख्यमंत्री को पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed