फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yoga camp on international yoga day in mathura

योग में रमी ब्रजभूमि

Sun, 21 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 21 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
yoga camp on international yoga day in mathura
योगिराज भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली ब्रजभूमि पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हो गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर सेना के हैलीपेड तक योग के स्वर गुंजायमान हुए। गांव में आरएसएस की शाखाओं में भी सूर्य नमस्कार और ओम का उच्चारण गूंजा। जिले के स्कूल-कालेजों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी आयोजन कराए गए थे। इनमें हजारों लोगों ने एक समय पर एक साथ योग किया।
विज्ञापन


सबसे बड़ा आयोजन सेना के हैलीपेड पर हुआ। यहां सेना के हजारों जवान और उनके परिवारीजन योगाभ्यास में शामिल हुए। एनसीसी कैडेट्स और सीआरपीएफ ने डेयरी फार्म पर योग किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी सूर्य नमस्कार और ओम के स्वर गूंजे। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने कान्हा भक्तों के साथ योग किया। भाजपा ने बीएसए कालेज के सामने योग की क्रियाएं की।
विज्ञापन


आरएसएस के स्वयं सेवक शाखाओं के माध्यम से इस मुहिम में शामिल हुए। शहर के साथ ग्रामीण अंचल की 150 शाखाओं में योग किया गया। विश्व लक्ष्मी नगर एक्सटेंशन के पार्क में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में योग शिविर लगा। योग शिक्षक कटारा ने आसन और उसके लाभ बताए। महेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अश्वनी खंडेलवाल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीभीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में बाढ़पुरा में योग शिविर में विशन स्वरूप सैनी, केके दलेला, अनिल कुमार, प्रीति कुलश्रेष्ठ आदि ने शिरकत की। हाईवे स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर संत निरंकारी सेवादल ने योग का संदेश दिया। यहां बॉडी बिल्डर अशोक दयालु का सम्मान किया गया। संत नेपाल सिंह, जिला संयोजक हरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में डा. भारती सागर और मंजू दलाल ने योगाभ्यास कराया। प्राचार्या डा. प्रीति जौहरी, डा. अर्चना पाल आदि ने योग किया। गायत्री तपोभूमि से जनजागरूकता रैली निकाली गई, जो डीएवी, आरसीए, लाल दरवाजा, चौक, मंडी रामदास, डीगगेट, मसानी होते हुए तपोभूमि पर समाप्त हुई। कल्याणं करोति द्वारा संचालित संबल विशेष विद्यालय के विशेष बच्चों ने भी योग किया। इस अवसर पर छात्र प्रखर, गोपाल, प्रीति, पूनम आदि थे।


श्रीमाहेश्वरी सभा सेवा समिति और माहेश्वरी महिला मंडल ने माहेश्वरी सदन लाल दरवाजा पर योग का प्रदर्शन किया। यहां डा. भावना मालपानी, अजय मोहन, केजी माहेश्वरी, राजेंद्र माहेश्वरी, प्रशांत, अविनाश माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed