फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yog ke rang

योगिराज की धरती पर खिले योग के विलायती फूल

Sun, 17 Nov 2019 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
yog ke rang
मथुरा। स्थानीय होटल में आयोजित शिविर में योग अभ्यास करते विभिन्न देशों के प्रशिक्षु। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। योगिराज भगवान श्रीकृष्ण की परम पावन धरा वृंदावन में योग के रंग चहुंओर बिखरे हैं। योग के इन आध्यात्मिक रंगों में भारत सहित 12 देशों के योगप्रेमी सराबोर हो रहे हैं। 130 योग प्रशिक्षुओं का दल कान्हा की नगरी में योग की दीक्षा ले रहा है।
विज्ञापन

ताईवान, मलेशिया, चाइना, साउथ अफ्रीका, कनाडा, यूएस, जर्मनी, दुबई, सिंगापुर, नेपाल और ब्राजील। ये वो देश हैं जहां से 130 योग प्रशिक्षुओं का दल तीर्थनगरी के एक होटल में योग अभ्यास कर रहा है। इन साधकों को योग सिखाने का बीड़ा कनाडा के एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर योगाचार्य कृशन वर्मा ने उठाया है।
विज्ञापन

उनकी संस्था सुधम योग विदेशी धरती पर योग के बीज बो रही है। इसी के अंतर्गत वृंदावन में आयोजित 10 दिवसीय योगा रिट्रीट में विदेशी प्रशिक्षु योग की बारीकियां सीखने में जुटे हुए हैं। योग के माध्यम से सफलता और स्वास्थ्य कैसे प्राप्त करें, शिविर में सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में भगवान श्रीकृष्ण के बताये भक्तियोग व कर्मयोग पर आधारित सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षुओं को ध्यान, प्राणायाम और भक्ति गायन देखने को मिलेगा। शुधम योग के संस्थापक कृशन वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था योग सिखाने के साथ साथ तीर्थनगरी में स्वच्छता के लिए भी प्रयास करेगी। इसी के क्रम में उनकी संस्था यमुना के एक घाट को गोद ले उसका सौंदर्यीकरण व रखरखाव का जिम्मा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed